टिनशेड पर उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

टिनशेड पर उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
मां बुरी तरह झुलस गई। माँ की हालत नाजक
जनपद मैनपुरी आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला प्रभारी सुबोध कुमार
मैनपुरी – मंगलवार की सुबह नहाने के बाद टिनशेड पर कपड़े डालते समय युवक को करंट लग गया। बचाने आई मां भी झुलस गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से घर में चीख-पुकार मची है। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला छेड़ी गांव की है। गांव निवासी प्रवेश यादव (28) मंगलवार की सुबह नहाने के बाद घर में डाले गए टिनशेड पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रहा था। टिनशेड के ऊपर से गुजर रही बिजली केबल का एक तार टिनशेड में छू रहा था। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इससे टिनशेड पर भी करंट आ गया। प्रवेश ने जैसे ही कपड़े फैलाए उसे करंट लग गया। और मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर जिला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया


















