कन्नौज-उत्तरप्रदेश

विधुत कर्मियों ने काजीहार में जमा किये गए 100-100 रूपए

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विधुत कर्मियों ने काजीहार में जमा किये गए 100-100 रूपए

आईरा न्यूज नेटवर्क के कन्नौज से दीपसिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए अभियान के तहत विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने काजीहार में पहुँच कर सौ सौ रूपए जमा किए आज दिनांक 19/07/2023 को बिजली घर छिबरामऊ फ़ीडर सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम काजीहार में विधुत कर्मियों ने काजीहार में पहुच कर 100रु प्रति कनेक्शन धारी से जमा किये। गरीब उपभोक्ताओं को पावर कॉरपोरेशन ने तोहफा दिया है। अब एक किलो वाट के घरेलू विद्युत कनेक्शन को जोड़ने एवं काटने (आरसी-डीसी) शुल्क को 31 जुलाई तक माफ कर दिया गाया है।काजीहार में दर्जनों उपभोक्ताओं ने 100 रूपए जमा कर कनेक्शन जुड़वाये। प्रदेश में बिजली बकाया जमा कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बिजली बकाया होने पर कनेक्शन काटने का नियम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की पहल पर अब घरेलू कनेक्शन धारियों को राहत देने का फैसला लिया गया है। इसके तहत इन उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटेगा उन्हें राहत देते हुए दोबारा जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पावर कॉरपोरेशन के नियमों के तहत बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया जाता है। फिर बिजली कनेक्शन काटने एवं जोड़ने के शुल्क के रूप में लगभग 600 रुपया अतिरिक्त जमा करना होता है। आम तौर पर गरीब उपभोक्ताओं द्वारा आंशिक रूप से पांच सौ से एक हजार रूपये तक ही बिल की राशि जमा की जाती है। इस स्थिति में उनके द्वारा कनेक्शन जोड़ने के लिए 600 रुपया जमा करने में दिक्कत होती है। वे इस राशि को जमा नहीं करते हैं तो कनेक्शन भी नहीं जुड़ पाता है। उपभोक्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर अब नया आदेश जारी किया गया।
इसके तहत कनेक्शन जोड़ने के लिए लिया जाने वाला 600 माफ कर दिया गया है। बकाया राशि का 25 फीसदी जमा करने की अनिवार्यता भी 31 जुलाई तक के लिए खत्म कर दी गई है। उपभोक्ता सिर्फ 100 जमा करके और बकाया राशि को जल्द से जल्द जमा करने संबधी लिखित आश्वासन देकर कनेक्शन जुड़वा सकता है। काजीहार में विधुत कर्मियों ने पहुँच कर 100 रुपये लेकर दर्जनों कनेक्शन जोड़ें और जिन लोगों ने रुपए जमा नहीं किए उनके कनेक्शन काटे भी गए कुछ लोगों को हिदायत भी दी गई जल्द जमा करें नहीं तो उन पर होगी कार्यवाही।जमा करने वाली टीम अभिषेक कुमार अखिलेश कुमार प्रदीप कुमार विनीत कुमार आदि लोग रहे मौजूद

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button