जिले में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को 31 जुलाई तक बेसिक शिक्षा विभाग को हस्तानन्तरित करे-जिलाधिकारी

बिजनोर– जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कार्यदाई संस्था को जिले में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को 31 जुलाई तक बेसिक शिक्षा विभाग को हस्तानन्तरित करने तथा बीएसए को अविवादित सभी स्कूलों में चहारदीवारी बनाने के दिए निर्देश
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 28 JUNE, 2023
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी प्राथमिक स्कूलों में चहारदीवारी कराना सुनिश्चित करें और जिन स्कूलों में चहारदीवारी के संबंध में न्यायालय में वाद दायर हैं, प्रकरण के निस्तारण के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी वादी, संबंधित उप जिलाधिकारी तथा अन्य संबंधित के साथ उनकी अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कराएं ताकि आपसी सामन्जस्य के साथ निस्तारित किए जा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चहारदीरी से आच्छादित हुए बिना न पाया जाए। इसी के साथ उन्होंने जिले में निर्माणाधीन तीन कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को 31 जुलाई2023 तक बेसिक शिक्षा विभाग को हस्तानन्तरित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा आज दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में ऑपरेशन कायाकल्प की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्तापरक बनाने एवं स्कूल भवनों को सभी आवश्यक सुविधाओं से सम्पन्न और सुन्दर बनाने के लिए राज्य सरकार अतिगंभीर और संवेदनशील है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्राथिमक स्कूलों में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं ताकि छात्र एवं छात्राएं साफ-स्वच्छ एवं सुन्दर माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में सामान्य शौचालय एवं दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय बनाए गए हैं, विद्यालय खुलने से पूर्व उनका निरीक्षण करा लें और जो शौचालय मरम्मत योग्य हों तत्काल उनकी मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं एडीओ पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं जैसे ब्लैक बोर्ड, शौचालय, स्वच्छ पेयजल एवं मल्टी हैंड वॉश, भवनों की वृहद मरम्मत, विद्युतीकरण एवं उपकरण, किचन शेड का जीर्णोद्धार एवं सुसज्जीकरण, फर्नीचर की व्यवस्था, चाहरदीवारी का द्वार सहित निर्माण, विधालय प्रांगण में इन्टर लाकिंग आदि का कार्य निर्धारित पैरामीटर के अनुसार पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होने समस्त एडीओ पंचायत और समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा शौचालयों और मल्टी हैण्डवाशों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित कर ली जाये ताकि विद्यालय खुलने के समय बच्चों को उनका लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार गोयल,वरिष्ट कोषाधिकारी सूरज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय करन यादव, डीसी एनआरएलएम, सभी सहायक अधिकारी पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।


















