जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ करवायी गयी जनपद स्तरीय NCORD कमेटी की मासिक बैठक

उत्तराखंड चमोली आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
एन.सी.ओ.आर.डी.( Narco Coordination Center) के तहत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ करवायी गयी जनपद स्तरीय NCORD कमेटी की मासिक बैठक
वर्तमान में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गठित NCORD कमेटी की आज दिनाँक 20/12/2022 को कलेक्ट्रेट सभागार गोपेश्वर में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय एन0सी0ओ0आर0डी0 ( Narco Coordination Center) की मासिक बैठक सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आहूत की गयी।
चमोली जनपद को नशामुक्त करने हेतु उक्त बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई:-
1- जनपद के सभी विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु से शिक्षा विभाग के माध्यम से मास्टर ट्रेनर नियुक्त किये जायें।
2- मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किये जायें।
3- दुकानदारों द्वारा नशे से संबंधित वस्तुओं के विक्रय करने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए।
4- छात्रावासों में सप्ताह में दो बार नियमित रूप से चैकिंग की जाए।
5- परिवहन विभाग द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान वाहनों में नशे से सम्बन्धित सामग्री की चैकिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।
6- होटलों में भी नियमित रूप से चैकिंग की जाए।
7- नशा मुक्ति से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली आदि का आयोजन किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद को नशामुक्त करने के लिए विभाग को पुलिस विभाग का सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में सभी विभागों को भविष्य में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए चमोली जनपद में नशे को जड़ से मिटाने तथा ड्रग्स के स्त्रोत तक पहुँचते हुए रोकथाम हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।


















