पौड़ी पुलिस ने बच्चों को सकुशल बरामद करके उनके परिवार जनों के सुपुर्द किया

उत्तराखंड जनपद पौड़ी गढ़वाल आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चोबे जनपद पौड़ी गढ़वाल के कुशल नेतृत्व में व अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल एवम क्षेत्राधिकारी गणेश कोहली व श्याम दत्त नौटियाल के निकट निर्देशन में जनपद के राजस्व क्षेत्र से गुमशुदा हुए बच्चों को तीव्र गति से निरंतर प्रयास करते हुए सकुशल बरामद किया
राजस्व क्षेत्र पट्टी सितोनसूं जनपद पौड़ी गढ़वाल में दिनांक 25.11.2022 मुकदमा अपराध संख्या 02/22 धारा 365 भादवि मानव गुमशुदगी गुमशुदा बालक 1- बालक आशीष पोखरियाल उम्र 15 वर्ष पुत्र परवीन पोखरियाल निवासी ग्राम हसूड़ी, थाना थलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल 2- बालक प्रियांशु भारद्वाज उम्र 14 वर्ष पुत्र स्व0 भूपेंद्र निवासी आमसोड़ , थाना कोटद्वार,जनपद पौड़ी गढ़वाल बनाम अज्ञात वादी अनुसुइया प्रसाद के द्वारा दिनांक पंजीकृत कराया था। नाबालिक बच्चों की शीघ्र बरामदगी हेतु जिलाधिकारी गढ़वाल के आदेशानुसार विवेचना राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिनांक 29 .11. 2022 को थानाध्यक्ष देवप्रयाग सुनील पवार को हस्तांतरित की गई।
इन गुमशुदा बालकों को तलाश के लिए जनपद स्तर से थाना प्रभारी देवप्रयाग सुनील पंवार के नेतृत्व में बालकों को तलाश करने के लिए एक टीम गठित की गई। टीम में ahtu शाखा के उप निरीक्षक वि0 कृपाल सिंह व कांस्टेबल 168 मुकेश कुमार तथा थाना देवप्रयाग के कांस्टेबल 316 बिजपाल सिंह थे। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर टीम गुमशुदा बालकों की तलाश में दिल्ली,गाजियाबाद,अलीगढ़, मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ, हरिद्वार गई। दोनों बच्चों की तलाश हेतु सोशल मीडिया पर बच्चों के फोटो डाले गए पुलिस के मोबाइल नंबर लिखकर आमजनता से तलाश करने की गुजारिश की गई तो दिनांक 18-12-22 दिगंबर प्रसाद निवासी ग्राम सुयोली थाना सतपुली,हाल निवासी जयविहार दिल्ली के द्वारा तलाश टीम को फोन पर सूचना दी गई आप जिन बालकों आशीष पोखरियाल और प्रयांशु भारद्वाज की तलाश कर रहे हो वो दोनों बालक आज दिल्ली आईएसबीटी से कोटद्वार रोडवेज की बस से आ रहे है। आप कोटद्वार में दिल्ली से आने वाली बस में इन दोनों की तलाश करते रहना में भी कोटद्वार आ रहा हुं। इस बात पर विश्वास करके पौड़ी टीम गुमशुदा बालकों की तलाश के लिए फोटो साथ में लेकर दिल्ली से कोटद्वार आने वाली रोडवेज बस से अलग- अलग स्थानों पर कोटद्वार में उतरने वाली सवारियों में से गुमशुदा बच्चों की तलाश करने लगे तो शाम के समय दो बालक बस अड्डे के पास जिनके हाथों मैं बैग थे। मिलती जुलती उम्र और शक्ल के दिखाई दिए। फोटो से मिलान कर तथा बच्चों से पूंछा गया की आपके नाम किया है। आशीष और आयुष ने बताया कि हम दोनों ब्रिगेडियर विधाघर जुयाल संस्कृत विद्यालय,भुवनेश्वरी पौड़ी में हम दोनों पढ़ाई करते थे। पढ़ाई में मन ना लगने के कारण हम काम की तलाश में दिल्ली चले गए थे। कुछ दिन हमने दिल्ली टेंट की दुकान पर काम किया। आज हम कोटद्वार आए थे तो आप मिल गए। दोनों बालकों को नियमानुसार बाल कल्याण समिति कोटद्वार में विमल ध्यानी के समक्ष पेश कर बाद आवश्यक कार्यवाही के इनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजन अपने- अपने बच्चों को पाकर खुश हुए और उत्तराखंड पौड़ी पुलिस की प्रसंशा की गई।


















