बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

शराब पीकर जनता से दुव्र्यवहार करने पर एक बार फिर कांस्टेबल को किया निलंबित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर अफजालगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विकास अग्रवाल

तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सुधार नहीं आ रहा है। शराब पीकर जनता से दुव्र्यवहार करने पर एक बार फिर कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
यह है मामला राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर स्थित गांव उधोवाला के समीप मामा रेस्टोरेंट पर अफजलगढ़ कोतवाली क्षेत्र में तैनात कांस्टेबल अमित कुमार ने सोमवार की रात ड्यूटी पर ही शराब पी रखी थी। आरोप है कि कांस्टेबल द्वारा गांव उधोवाला के समीप मामा रेस्टोरेंट पर शराब पीकर जनता से दुव्र्यवहार किया जा रहा था। कांस्टेबल अमित कुमार की हरकतों को एसपी दिनेश सिंह को किसी ने फोन से अवगत कराया। इस अवसर पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि अधिकारी कस्बा इंचार्ज अमित सिसोदिया को मौके पर भेजकर जांच कराई गई तो सूचना सही पाई गई। कांस्टेबल का मेडिकल कराया गया जिसमे शराब का पीना पाया जाने पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट पर एसपी दिनेश सिंह ने कांस्टेबल अमित कुमार को निलंबित किया। उधर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान अपना आचरण उच्च कोटि का रखें तथा पुलिस आचरण नियमावली का पालन करें। लापरवाही करने पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button