बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों की चैकिंग कर सत्यापन कराया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर अफजलगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विकास अग्रवाल

एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों की चैकिंग कर सत्यापन कराया गया

अफजलगढ़ पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी क्रम में फिर एक बार
इस दौरान 112 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा निरंतर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बिजनौर दिनेश सिंह के निर्देशानुसार कोतवाल मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज अमित सिसोदिया ने अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटर, अपराधियों के निवास आदि स्थलों पर पहुंचकर उनका सत्यापन किया। उनकी वास्तविक स्थिति जानी गयी। थानों के रजिस्टर नं- 8 की प्रविष्टियों को अपडेट किया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटरों से उनकी वर्तमान स्थिति, रोजगार, रहन सहन व मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी हासिल की। हिस्ट्रीशीटर की मोबाइल से नवीन फोटो, उनका वर्तमान प्रचलित मोबाइल नंबर लेते हुए जीविका के श्रोत आदि के बारे में जानकारी की गई। अभियान के दौरान कुल 112 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों का सत्यापन किया गया। जिनमें 93 अपने निवास स्थान पर मौजूद मिले। 3 हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में विभिन्न जेलों में बंद हैं। अभियान के दौरान 16 हिस्ट्रीशीटर की मृत्यु हो चुकी है। उनका खाका तैयार कर हिस्ट्रीशीट नष्ट करने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही जो हिस्ट्रीशीटर रोजगार के लिये बाहर चले गये हैं, उनके परिजनों से उनके मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे वार्ता की जा रही है। इस अवसर पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह के आलावा क्राइम इंस्पेक्टर आरपी सिंह, एसएसआई आशीष तोमर, कस्बा इंचार्ज अमित सिसोदिया, अनोखेलाल गंगवार, एसआई जीत सिंह पुंडीर,कांस्टेबल विकास बाबू ,कांस्टेबल सचिन कुमार, विजय तोमर कांस्टेबल शैलेन्द्र कांत,जिले सिंह, शकील अहमद तथा संदीप भुल्लर आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button