वाराणसी/उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के छठवें चरण के मतदान के दौरान मछली शहर लोकसभा सीट के पिंडरा विधानसभा में सुभद्रा कुमार इंटर कॉलेज बसनी मतदान केंद्र के क्रिटिकल बूथ का निरीक्षण किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


उन्होंने भ्रमण के दौरान बूथ संख्या 341 से 345 तक देखा और वोटिंग का हाल जाना। इस बूथ पर 2:45 बजे तक 999 वोट में से 247 पुरुष एवं 228 महिला का वोट पड़ चुका था। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने सिस्वां बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में पिंक बूथ का भी निरीक्षण किया जहां पर बूथ संख्या 220 से 223 देखा और वोटिंग के बारे में पूछताछ की। इस मतदान केंद्र पर 1177 वोट में से 2:55 बजे तक 497 वोट पड़ चुके थे।
उन्होंने मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त टेंटेज, बैठने तथा शुद्ध पेयजल आदि आवश्यक व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button