उत्तराखंड

जब खाते में आया अस्सी हजार तो पीड़ित के चेहरे पर खुशी का चढ़ा रंग

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

.साइबर सेल हरिद्वार
की मेहनत लाई रंग
जब खाते में आया अस्सी हजार का तो पीड़ित के चेहरे पर खुशी का चढ़ा रंग खुश

श्यामपुर निवासी मेहराज अली के साथ हुई ऑनलाईन ठगी में गए ₹102,000/- में से साईबर सेल हरिद्वार टीम द्वारा CO ऑपरेशन सुश्री निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में अथक प्रयास कर ₹ 80,000/- रुपए खाते में क्रेडिट करा दिए गए हैं जबकि शेष धनराशि के बारे में कार्यवाही प्रचलित है।

ऐसे हुई ठगी

शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसके एक मित्र को एक अज्ञात नंबर द्वारा फोन कॉल आया। जिस पर मित्र द्वारा बताया गया कि उसका कोई परिचित उसे कुछ धनराशि भेजना चाहता है। क्योंकि वह ऑन लाईन बैंकिंग नहीं करता है, इसलिए वह धनराशि को अपने बैंक खाते में जमा करवा ले। इस पर अज्ञात साईबर ठग द्वारा धनराशि देने के नाम पर उसे भेजे गए QR कोड को स्कैन कर धनराशि को अपने बैंक खाते में जमा करने हेतु कहा गया। शिकायतकर्ता के द्वारा उस पर विश्वास करते हुए QR कोड को स्कैन कर UPI Pin डाला गया था। इस प्रकार ठग द्वारा बार -बार QR कोड को स्कैन करवाया और बैंक खाते से ₹102000/- साफ हो गए।

धोखाधड़ी से ठगी गई रकम वापस मिलने पर पीडित द्वारा साइबर सेल हरिद्वार की सराहना करते हुए कहा- “मुझे उम्मीद नहीं थी कि पैसा कभी मेरे खाते में वापस भी आएगा लेकिन हरिद्वार की साइबर टीम ने मेरे खून पसीने की मेहनत मुझे वापस दिलाई है। अल्लाह इनको खूब तरक्की दे ! अल्लाह इनको बरकत दे”

साइबर क्राईम सेल
1- इंस्पेक्टर नरेन्द्र बिष्ट (प्रभारी)
2- का0 शक्ति सिंह गुसांई
3- का0 अरुण कुमार
4- का0 योगेश कैन्थौला

उत्तराखंड हरिद्वार
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button