एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नगर में कावड़ियों के मार्ग में मार्ग निर्देशिका स्थापित करने की मांग की

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नगर में कावड़ियों के मार्ग में मार्ग निर्देशिका स्थापित करने की मांग की
नगीना । बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नगर में कावड़ियों के मार्ग में मार्ग निर्देशिका स्थापित करने की मांग करते हुए कावड़ियों के मार्ग पर सुरक्षा में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की है।
बुधवार की दोपहर बजरंग दल के नगर संयोजक शिवम सूद, सह संयोजक राहुल सैनी ,रोहित कुमार सहित नगर के विभिन्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शैलेंद्र कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर कहा है कि सावन के पवित्र माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को जा रहे। कावड़िया के लिए मार्गो पर मार्ग निर्देशिका लगाने की मांग की है। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर से विभिन्न शहरों के लिए कावड़िया गुजरते हैं तथा वह रास्ता भटक जाते हैं इसलिए नगर के समस्त मार्गो पर मार्ग सूचना लग जाएगी तो कावड़िए सही मार्गो से जाते रहेंगे। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कावड़ मार्गो पर चलने वाली ई-रिक्शा काफी मात्रा में चलते हैं। उनका रूट डायवर्ट कर दिया जाए ।तथा पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी जाए। जिससे किसी भी कावड़िए को मार्ग में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े। फ़ोटो सहित






