बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जनपद में खेलों को आगे बढाया जायेगा- मुख्य विकास अधिकारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद में खेलों को आगे बढाया जायेगा, युवा प्रतिभाओं को किया जायेगा प्रोत्साहित- मुख्य विकास अधिकारी

जनपद में बनेगा इन्डोर आधुनिक जिम, प्रस्ताव तैयार करा कर खेल निदेशालय को भेजा जायेगा- मुख्य विकास अधिकारी

स्टेडियम के मुख्य खेल मैदान के चारों ओर समुचित प्रकाश व्यवस्था कराये नगर पालिक परिषद बिजनौर- मुख्य विकास अधिकारी

राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिये जनपद स्तरीय समिति ने खिलाडियों को उपलब्ध करायी धनराशि – प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी

“`कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण वोहरा ने कहा कि जनपद में खेलों को आगे बढाया जायेगा। युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जायेगा ताकि वह राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाये व अपना व अपने परिवार का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि वह स्वंय खेलों में रूचि रखते है।
मुख्य विकास अधिकारी ने उ0प्र0 शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में बिना अनुमति के चल रहे जिम व तरणताल संचालकों के रजिस्ट्रेशन/अनुमति वार्षिक शुल्क सहित रूपये 15 हजार एक मुश्त लेने पर अपनी सहमति व्यक्त की। उन्होंनें जनपद मे खेल विभाग के कार्यालय के पास इन्डोर आधुनिक जिम बनाने पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुये उसका प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के लिये कहा ताकि खेल निदेशालय को प्रस्ताव प्रेषित किया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के कोष को बढाने के लिये व खेलो को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्यमियों, व्यापारियों आदि खेल प्रेमियों को जोडने के लिये कहा। उन्होंने स्टेडियम के मुख्य खेल मैदान के चारों ओर समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिये नगर पालिक परिषद बिजनौर यह कार्य कराने के लिये कहा।

मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण वोहरा ने प्रभारी की्रडा अधिकारी से कहा कि वह समिति के कोष मेें किस-किस मद में कितनी धनराशि प्राप्त हुयी तथा कहां-कहां व्यय की गयी उसका विवरण अगली बैठक मे प्रस्तुत करें। उन्होंने खेलों को बढावा देने के संबंध मे विभिन्न बिन्दुओं पर आकडो के साथ पावर प्वांइट प्रेजेन्टेंशन के माध्यम से अगली बैठक मे प्रस्तुत करने के लिये कहा।

प्रभारी की्रडा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि जनपद में राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाडियों को शासन द्वारा निर्धारित धनराशि उपलब्ध करायी जाती है। उन्होंने बताया कि राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिये जनपद स्तरीय समिति के माध्यम से खिलाडियों को धनराशि भी उपलब्ध करायी गयी है।

इस अवसर पर एसडीएम ऋतु चौधरी, सचिव वालीबाल एसोसिएशन अजीत सिंह, सचिव जिला स्वीमिग एसोसिएशन बी0पी0 सिंह, सचिव जिला फुटबाल आंचल सिंह, एसीएमओ डा0 पी0आर0 नायर, जिला यवा कल्याण अधिकारी नम्रता कौशल, अध्यक्ष क्रीडा भारती योगेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी, समिति सदस्य उपस्थित रहे।`

जनपद बिजनौर
आईरा वार्ता गौरव वर्मा

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button