उत्तराखंड
एसएसपी अल्मोड़ा ने जागेश्वर धाम में लगने वाले श्रावणी मेले की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारियों का लिया जायजा

एसएसपी अल्मोड़ा ने जागेश्वर धाम में लगने वाले आगामी श्रावणी मेले की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश
प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज जागेश्वर धाम पहुंचकर आगामी श्रावणी मेले की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया, जागेश्वर धाम मन्दिर परिसर व पार्किंग स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओ को जाँचा गया ।
जागेश्वर धाम श्रावणी मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जायेगी, जिससे जागेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा एवं यातायात सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े व श्रद्धालुओं मे सुरक्षा का भाव उत्पन्न हो ।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार को अराजकता व मनमानी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।
साथ ही जागेश्वर धाम मन्दिर कमेटी, स्थानीय लोगों व मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सहयोग प्रदान करने की अपील की गई
वही एसएसपी अल्मोड़ा ने आम जनमानस से अपील की अगर आप लोगों के पास किसी अपराधी के बारे में कोई सूचना है या जानकारी है यह आपके अड़ोस पड़ोस में कोई अपराधी आकर रह रहा है या अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है या किसी नशा तस्कर के बारे में कोई जानकारी हो तो सीधे आकर हमसे संपर्क करें आपका नाम और पहचान पूर्णता गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में अपने शहर को नशा मुक्त बनाने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें और एक अच्छे शहरी होने का कर्तव्य निभाया
अल्मोड़ा पुलिस आपकी मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर अपने पुलिस का सहयोग करें
अल्मोड़ा के जागेश्वर से
आईरा वार्ता राजेश सिंघल


















