उत्तराखंड

छात्राओं को मोबाइल पर पोर्न फिल्म दिखाने के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ऋषिकेश /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,उत्तराखंड में एक शिक्षक ने गुरु शिष्या की मर्यादा को तार तार करने का काम किया है। मामला ऋषिकेश के रायवाला थाने का है। यहां पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मामला थाना रायवाला क्षेत्र के एक विद्यालय का है। एक शिक्षक कई दिनों से तीन छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था। जैसे ही इस बात का पता विद्यालय की एक शिक्षिका को लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की। फिर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अभिभावकों के साथ थाना रायवाला पहुंची।
आरोप है कि वह विद्यालय की छात्राओं को अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो और फोटो दिखा रहा था। सहायक पुलिस अधीक्षक और रायवाला थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि छात्राओं के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button