चोरी की चार मोटर साइकल के साथ धरा गया कासमपुर निवासी कौशल

जसपुर / उत्तराखंड (सुनील श्रीवास्तव),,,जसपुर पुलिस को येह बडी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब बाइक चोरो की धड़पकड़ मे टीम के साथ बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज कोशल भाकुनी कल बाइक चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख कर भागने लाग टीम ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर जाकर युवक को बिना नंबर की मोटर साइकिल के साथ पकड़ लिया । इस के बाद पुलिस द्वारा जब सख्ती से पूछताछ की गई तो इसने चार बाईक नगर के अलग अलग स्थानों से चोरी करना कबूल किया। जिस पर पुलिस ने इस की निशान देही पर बिजली घर के पास आम के बाग से चार मौटर साईकिल बरामद की जिन मे दो बाईक की रिपोर्ट स्थानीय कोतवाली में दर्ज हे। जबकि दो बाईकों के चेचिस नंबर घिसे हुऐ मिले जिनकी पुलिस छानबीन कर रही हे।।पकडा गया आरोपी कोशल पुत्र मनोहर सिंह जसपुर के ग्राम कासमपुर निवासी हे।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आज न्यायालय पेश किया ।जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया हे।


















