चोरी की गई बाइक धामपुर बसंत ऑटो पार्ट्स की दुकान पर मिली,

चोरी की गई बाइक धामपुर बसंत ऑटो पार्ट्स की दुकान पर मिली,


बसंत ऑटो पार्ट्स के मालिक फॉर सेल में बाइक खरीदते और बेचते हैं
थाना नहटौर क्षेत्र के ग्राम बल्लाशेरपुर से बाइक चोरी कर धामपुर बसंत ऑटो पार्ट्स को ₹2500 में बेची।
सोनु कुमार निवासी नहटौर महोल्ला छिपयान की हुई बाइक चोरी धामपुर से मिली।
पुनीत कुमार पिता तेजपाल सिंह निवासी शेरकोट ने बल्लाशेरपुर से बाइक चोरी कर धामपुर में भारतीय स्टेट बैंक मैंन ब्रांच के सामने बसंत ऑटो पार्ट्स को₹2500 में बाइक बेच दी पीड़ित ने अपनी बाइक नहटौर में दुकानों पर तलाश की पीड़ित की बाइक नहीं मिली फिर पीड़ित अपनी बाइक की तलाश में धामपुर आ पहुंचा काफी दुकानों पर तलाश की आखिरकार काफी तलाश व परेशान होने के बाद पीड़ित को भारतीय स्टेट बैंक मैंन ब्रांच के सामने बसंत ऑटो पार्ट्स पर अपनी बाइक खड़ी मिली पीड़ित ने दुकान के मालिक से पूछ के यह बाइक आपके पास कहां से आई है दुकान कर्ता ने बताया यह बाइक मैंने शेरकोट निवासी पुनीत कुमार से₹2500 में खरीदी है और मैंने ₹2500 की उसको रसीद भी काट कर दी है और मैंने शेरकोट निवासी पुनीत कुमार से उसका आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी ली है यह बाइक अब मेरी है आप बताइए आपको क्या काम है पीड़ित ने बताया कि यह बाइक मेरी है जो की किसी ने चुरा ली थी और पीड़ित ने अपनी आरसी और चेचिस नंबर भी दुकान कर्ता को दिखाया तो दुकान कर्ता के पसीने छूट गए।
दुकानदार ने मामले को संभालते हुए बाइक उसके मालिक को देकर वहां से चलता कर दिया
बाइक चोरी करना भी अब आम बात हो गई है। जिला बिजनौर में बाइक चोरों की संख्या बढ़ती जा रही है।


















