चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2081भारतीय सनातन नव वर्ष संवत्सर के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, वाराणसी में कार्यक्रम आयोजित

चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2081भारतीय सनातन नव वर्ष संवत्सर के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, वाराणसी में कार्यक्रम आयोजित कर मंडल रेल प्रबंधक महोदय सहित समस्त रेलवे अधिकारी गण एवं कर्मचारियों को शुभकामना संदेश कार्ड देकर भारतीय नव वर्ष की बधाई दिया गया l
कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विशेश्वर राय, मंडल अध्यक्ष सर्वेश पांडे मंडल मंत्री हरिनारायण शर्मा, शाखा मंत्री डीके शर्मा, शाखा अध्यक्ष आशुतोष दुबे, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पी के सिंह, रंजीत कुमार, विनीत राय , अनीश राय, बिरजू सिंह, मिथिलेश राय, संतोष राजभर, अवतांस यादव सुशील कुमार, रवि मीणा, विवेकानंद सिंह, अयोध्या गुप्ता, दिवाकर कुमार, राम ब्यास दुबे, मृत्युंजय पांडे, विकास नारायण वर्मा, प्रभु दयाल गुप्ता आदि अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेl
कार्यक्रम के संयोजक विकास केशरी, जिला मंत्री, भारतीय मजदूर संघ/वाराणसी एवं संगठन मंत्री सह मीडिया प्रभारी पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने नव संवत्सर को सनातन संस्कृति और परंपरा से जोड़ते हुए इसे और समृद्ध बनाते हुए राष्ट्र के नवनिर्माण में युवाओ की जिम्मेदारी का आह्वान किया.


















