चेयरमैन फैसल वारसी के बयान पर भाजपा का विरोध, शिकायत पहुँची मुख्यमंत्री कार्यालय तक!!
चेयरमैन फैसल वारसी के बयान पर भाजपा का विरोध, शिकायत पहुँची मुख्यमंत्री कार्यालय तक!!
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
खबर वही जो हो सही
📍 स्योहारा | 14 जुलाई 2025
फैसल वारसी पर भाजपा का हमला, चेयरमैन बोले – झूठे आरोप, राजनैतिक साजिश
स्योहारा – स्योहारा नगर पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है, जिसमें आरोप है कि उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के शीर्ष नेताओं पर सार्वजनिक मंच से अभद्र टिप्पणी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रविरोधी मानसिकता बताते हुए कार्यवाही और सुरक्षा की मांग की है।
वहीं, चेयरमैन फैसल वारसी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “मेरे ऊपर कोई मुकदमा नहीं है, सभी मामलों में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। कई भाजपा नेताओ को नगर पालिका की दुकान खाली करने का नोटिस दिया गया, उसी से बौखलाकर ये झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।”
इस पूरे विवाद ने नगर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। जहां एक ओर भाजपा नेता कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं चेयरमैन वारसी इसे ‘राजनीतिक बदले की भावना’ बता रहे हैं। प्रशासन अभी तक मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दे पाया है।


















