उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए जौलीग्रांट पहुंची सिने स्टार शिल्पा और शमिता शेट्टी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जौलीग्रांट /उत्तराखंड (आईरा न्यूज एजेंसी ),,,जौलीग्रांट हेलीपैड से दो धामों के लिए शुक्रवार को हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई। जिसकी पहली उड़ान में जौलीग्रांट से शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनका परिवार केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्र रुद्राक्ष एविएशन कंपनी के एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने दो धामों के लिए सेवाएं शुरू की हैं।

केदारनाथ धाम के कपाट आज खुल चुके है। पहले श्रद्धालुओं के रूप में शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य बच्चों सहित इस हेलिकॉप्टर से केदारनाथ को रवाना हुए। शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार यहां होटल से छह गाड़ियों में सवार होकर जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंचे। जिनमें से एक कार से शिल्पा शेट्टी भी हेलीपैड पहुंची। यहां से सभी लोग केदारनाथ को रवाना हुए।इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button