उत्तराखंड

घर की मरम्मत के दौरान गिरा मलबा, दब कर ठेकेदार की मौत, 2 घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कोटद्वार /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,रविवार को कोटद्वार में एक पुराने भवन में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खिड़की को निकालते समय अचानक मलबा भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button