काशीपुर-उत्तराखण्ड़

महंगाई डायन के खिलाफ कांग्रेसी हुए लामबंद, फूंका भाजपा सरकार का पुतला

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड (रिज़वान एहसन ),,,,, देश भर मे डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के साथ ही लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने यहां आरओबी के नीचे केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही महंगाई को लेकर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत तीन साल के निचले स्तर पर है और सरकार गैस के दाम बढ़ा रही है। पहले से मंहगाई से परेशान आम लोगों पर और मार पड़ी है। गरीब, मध्यम वर्ग इस सरकार को अपना वोट देने की कीमत अदा कर रहा है। यह सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के हित में गरीबों का गला घोंट रही है। डूबती अर्थव्यवस्था के बीच कॉर्पाेरेट मित्रों को बचाने के लिये इस सरकार का एक मात्र शिकार देश का आम नागरिक है। कांग्रेस सरकार के दौर में भाजपा के जो लोग महंगाई का रोना रोते थे आज वो आंख बंद करके सो रहे हैं। महंगाई से जनता पहले ही त्रस्त थी अब पिछले दिनों मोदी के मित्र कहे जाने वाले ट्रंप ने टैरिफ थोपकर भारत को आर्थिक चोट पहुंचाने का काम किया है। निकट भविष्य में आर्थिक मंदी के संकेत मिलने लगे हैं। कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेलगाम हो चुकी है। स्कूलों में इसका असर साफ देखा जा सकता है। छोटी क्लास के छात्रों का एक बैग 8 से 10 हजार रूपये में तैयार हो रहा है। भाजपा सरकार में मध्यम वर्ग के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पूर्व अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों के हित में आगे आकर अन्यायपूर्ण नीतियों का विरोध करती रही है और आज भी सरकार के इस जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर है। पुतला दहन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री इंदु मान, रोशनी बेगम, रवि ढींगरा, अब्दुल कादिर, अफसर अली, महेंद्र बेदी, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, अजीम बेग, राशिद फारुकी, हनीफ गुड्डू , प्रीत बम, अनिल शर्मा, दीपक गुप्ता, पार्षद नौशाद हुसैन आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button