मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

घरौनियों से ग्रामीणों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, बैंक की योजनाओं का भी मिल सकेगा लाभ- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

घरौनियों से ग्रामीणों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, बैंक की योजनाओं का भी मिल सकेगा लाभ- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री।

स्वामित्व योजना पूरे गांव के विकास में होगी सहायक सिद्ध, योजना में ग्रामीणों को मिला भूमि का मालिकाना हक-जयवीर सिंह।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेड व्यूरो सुबोधकुमार

मैनपुरी मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनियों के वर्चुअल मोड पर वितरण के उपरांत संबोधन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन के सजीव प्रसारण के उपरांत उ.प्र. के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पैक्स फेड के अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अनुजेश यादव, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने ग्रामीणों को घरौनियां प्रदान कीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने स्वामित्व योजना में सबसे बेहतर कार्य करने पर उप जिलाधिकारी भोगांव एवं उनकी पूरी राजस्व टीम को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीणों के पास अपने आवासीय भूखंड का कानूनी अधिकार मिलने के फलस्वरुप राजस्व संबंधी तमाम विवादों से निजात मिलेगी, भूमि का स्वामित्व न होने के फलस्वरूप होने वाले वाद-विवादों से भी छुटकारा मिलेगा वहीं दूसरी ओर घरौनियां होने पर बैंकों की योजनाओं का लाभ भी मिलेगा, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने 05 वर्ष पूर्व की थी, आज धरातल पर सरकार हो रही है, जनपद के प्रत्येक राजस्व गांव के निवासियों को तहसीलों पर कैंप आयोजित कराकर घरौनियां उपलब्ध कराई जाएगी।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि 2047 में जब हमारा देश आजादी का शताब्दी समारोह मना रहा होगा, तब तक हमारा देश विकासशील भारत से विकसित देश बन चुका होगा। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा जब देश का प्रत्येक व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत होगा, हर व्यक्ति के पास आय के बेहतर संसाधन होंगें, सड़क, बिजली, अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर होगा, प्रत्येक व्यक्ति की आय एक विकसित देश के व्यक्ति की भांति होगी इसके लिए केंद्र-प्रदेश सरकार चहुंमुखी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पूर्व भारत विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था थी लेकिन आज विश्व की सबसे बड़ी 05वीं अर्थव्यवस्था के रूप में है और इस वर्ष के अंत तक हमारे देश की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर होगी। उन्होंने कहा कि जो देश हमारे देश की अर्थव्यवस्था से आगे हैं, उनकी जी.डी.पी. में भी गिरावट आई है, हम सबके लिए गौरव की बात है कि जिस देश ने लंबे समय तक हमारे देश पर राज किया, आज वह हमारी अर्थव्यवस्था से काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश दिन-प्रतिदिन हर क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रहा है, प्रगति के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, हमारे वैज्ञानिकों ने हमें दुनिया में वैज्ञानिक रूप से चौथे देश के रूप में स्थापित करने का कार्य किया है, अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी हमारे देश ने लंबी छलांग लगाई है।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सभी आगतंुको का आभार व्यक्त करते हुये बताया कि अब तक जनपद में कुल 782 राजस्व ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य हुआ, सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा कुल 578 राजस्व ग्रामों के प्रपत्र जारी किये है, जिसमें तहसील मैनपुरी के 54, तहसील भोगांव के 186, तहसील करहल के 121, तहसील किशनी के 85, तहसील घिरोर के 42 तथा तहसील कुरावली के 90 राजस्व ग्राम सम्मिलित है, जनपद में कुल 01 लाख 05 हजार 807 घरौनी, स्वामित्व कार्ड तैयार किये जा चुके है, जिसमें तहसील मैनपुरी में 11 हजार 876, तहसील भोगांव में 33 हजार 378, तहसील करहल में 20 हजार 508, तहसील किशनी में 17 हजार 778, तहसील घिरोर में 08 हजार 689 तथा तहसील कुरावली में 13 हजार 578 स्वामित्व कार्ड बनाये जा चुके है, जनपद में 01 लाख 05 हजार 807 स्वामित्व कार्ड घरौनी का वितरण किया जा चुका है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पैक्सफेड के अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अनुजेश प्रताप यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल वाल्मिकी, भल्लू चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, अनुराग पांडेय, प्रदीप सिंह चौहान राज, करन पाल सिंह चौहान, बबलू पांडेय, प्रदीप तिवारी, अनूप मिश्रा, विशंभर तिवारी, राहुल भारती के अलावा पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, कुरावली, घिरोर अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, नीरज द्विवेदी, गोपाल शर्मा, प्रसून कश्यप, राम नारायण, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, ई-डिस्टिक मैनेजर सौरभ पांडेय, एल.आर.सी. विनय प्रताप यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, बड़ी संख्या में घरौनी प्राप्त कर रहे लाभार्थी आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button