उत्तर प्रदेश पर्व के अंतर्गत संस्कृति विभाग द्वारा ‘‘संस्कृति उत्सव’’ में स्कूली बच्चों ने जमकर बटोरीं तालिया

उत्तर प्रदेश पर्व के अंतर्गत संस्कृति विभाग द्वारा ‘‘संस्कृति उत्सव’’ में स्कूली बच्चों ने जमकर बटोरीं तालिया
बच्चों ने वादन की कला में भी अद्भुत प्रदर्शन कर किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
भारत अपने आपमें संस्कृति का परिचायक, आधुनिक युग में अपनी संस्कृति को न भूलें युवाः मा पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह
आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेड व्यूरो सुबोधकुमार
मैनपुरी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से संस्कृति उत्सव 2024-25 का आयोजन रिद्धिमा वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम के साथ किया गया। जिसमें लोक कलाओं से संबंधित गायन, वादन, नृत्य प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने जमकर धूम मचाई।
उत्तर प्रदेश पर्व-हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत आयोजित संस्कृति उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद लोक कला की विधाओं में पारंगत कलाकारों ने लोक नृत्य, लोकगीत, शास्त्रीय संगीत, नाटक मंचन, तबला वादन, सितार गिटार वादन, हारमोनियम एवं बांसुरी की प्रस्तुति दी, जहां एक ओर युवाओं ने विभिन्न शास्त्रीय नृत्य शैली में प्रस्तुति देकर लोगों की तालियां बटोरीं वहीं दूसरी ओर वादन की कला का अद्भुत प्रदर्शन देखा गया। निर्णायकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आकलन किया।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि सहित सीडीओ नेहा बंधु, उपायुक्त NRLM श्री शौकत अली, पूर्व सदर विधायक अशोक सिंह चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा आलोक गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुजेश प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
*इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारत अपने आपमें संस्कृति का परिचायक है। आधुनिक युग में अपनी संस्कृति को भूलना नहीं है, उसको हमेशा याद रखना है। यहां से चयनित कलाकार मंडल स्तर पर प्रतिभाग कर विद्यालय की शोभा बढ़ायेंगे, इसके बाद प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग कर पूरे जनपद को गौरवान्वित करने का कार्य करेंगे। *
उक्त प्रतियोगिता को लेकर मैनपुरी के प्रतिभागियों में एक गजब का उत्साह देखने को मिला, जिसमें विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


















