ग्रीन फील्ड एकेडमी की उत्कृष्ट झांकी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जीता सिल्वर मेडल

रामनगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,दिनांक 14 एवं 15 फरवरी 2024 बृहस्पतिवार को प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठ पड़ाव, रामनगर के द्वारा बसंत महोत्सव 2024 के उपलक्ष में राज्य स्तरीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शोभा यात्रा एवं झांकी का आयोजन किया गया जिसमें ग्रीनफील्ड अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीरुमदारा रामनगर के द्वारा भारतीय संस्कृति से उच्च स्रोत कार्यक्रम एवं भगवान श्री केदारनाथ के केदारनाथ मंदिर की झांकी प्रस्तुत की गई। भगवान श्री केदारनाथ मंदिर का मॉडल इतना उत्कृष्ट एवं सुंदर बना था कि जो देखता बस देखता ही रह जाता, झांकी के आगे भगवान शिव का परिवार अति शुभ एवं शोभनीय प्रतीत हो रहा था।

निर्णायक मंडल ने दोनों प्रोग्राम के सम्मिलित अंकों के आधार पर ग्रीन फील्ड परिवार के द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुति को द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य जी श्रीमान सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की शिक्षा के साथ-साथ आज बच्चों में उच्च मूल्यों को स्थापित करने के लिए इस तरह के अवसर बहुत ही मूल्यवान सिद्ध होते हैं, हम अपने विद्यालय में अपने बच्चों को संस्कृत करने के लिए ऐसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन समय पर करते रहते हैं।
विद्यालय महा प्रबंधक श्रीमान एसपीएस रावत जी एवं विद्यालय प्रबंधक गौरव रावत जी ने विद्यालय परिवार की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की।


















