काशीपुर-उत्तराखण्ड़

इंकलाबी मजदूर केंद्र ने आदम खोर बाघ के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, काशीपुर में रामनगर के ढेला गांव में आदमखोर बाघ द्वारा मारी गयी महिला के विरोध में उत्तराखण्ड सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने वालों में इंक़लाबी मज़दूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और प्रगतिशील भोजनमाता संगठन के कार्यकर्ता शामिल रहे।
पुतला दहन के दौरान हुई सभा के दौरान प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की सचिव समन ने कहा कि पिछले दिनों रामनगर में एक आदमखोर बाघ ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसके विरोध में वहां के लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं कि आदमखोर को गोली मारकर स्थानीय आबादी को सुरक्षा दी जाये लेकिन कॉर्बेट के शासन प्रशासन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिस वजह से आये दिन बाघ किसी न किसी को अपना शिकार बना रहा है।
इंक़लाबी मज़दूर केंद्र के सुरेश ने कहा कि उत्तराखंड की पर्यटन नीति के कारण जहाँ कॉर्बेट में बाघों की संख्या इतनी बढ़ चुकी है कि वे जंगल से बाहर आकर आम लोगों पर हमला कर उनको अपना शिकार बना रहे हैं वहीं होटल रिसोर्ट के मालिक चाहते हैं कि स्थानीय आबादी जंगली जानवरों से परेशान होकर विस्थापित हो जाये वह उनकी जमीनें होटल रिसोर्ट मालिकों को मिल जाएं।
सभा के अंत में इस बात को उठाया गया कि उत्तराखंड की पर्यटन नीतियों में सुधार कर उन्हें स्थानीय आबादी के हिसाब से बनाया जाये, जो महिला मारी गयी है उसे 25 लाख का मुआवजा दिलवाया जाये, और आदमखोर बाघ को तुरंत गोली मारी जाये।
आज के इस कार्यक्रम में समन, आरती, शोभा, सुरेश, विमल, मुकेश, सीमा, राजवती, पुष्पा, ओमवती, वीरवती आदि लोग शामिल रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button