बाजपुर उत्तराखण्ड

ग्राम गुलरिया में प्रधान पद पर शिक्षित युवा खुशी दिवाकर बन रही मतदाताओं की पहली पसंद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बाजपुर/उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,उत्तराखंड में ग्राम पंचायत चुनाव अब धीरे-धीरे रोमांचक होते जा रहे है। जैसे-जैसे पंचायत चुनाव आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार तेज कर दिए है।

यहां बता दे की चाहे वह जिला पंचायत चुनाव हो, ग्राम प्रधान चुनाव हो, या फिर बीडीसी मेंबर का चुनाव हो सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित मानकर चल रहे हैं, लेकिन जनता जनार्दन इस बार किसको चुनती है यह तो आने आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस बार जनता जनार्दन मन बना चुकी है की पूर्व प्रधान हो क्षेत्र पंचायत सदस्य हो या जिला पंचायत सदस्य जिस व्यक्ति ने अपने क्षेत्र में काम नहीं कराया उसको जनता इस पंचायत चुनाव में करारा जवाब देगी, ऐसा जनता का कहना है।

इसी क्रम में जब हमारी टीम ग्राम पंचायत गुलड़िया बाजपुर पहुंची और ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बार यहां की जनता उसी को वोट देगी जो गांव का विकास कर सके, इसी क्रम में जब हमारी टीम ने ग्राम पंचायत गुलड़िया बाजपुर से ग्राम प्रधान के पद पर खड़ी शिक्षित बीएससी पास युवा कुमारी खुशी दिवाकर पुत्री रामपाल सिंह से बातचीत की गई तो प्रधान प्रत्याशी खुशी दिवाकर ने कहा कि हमारे गांव में बिजली, पानी, सड़के, नालियां, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड, कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है।

प्रधान पद की प्रत्याशी खुशी दिवाकर ने कहा कि मैं शिक्षित हूं और जनता का दुख दर्द भली भांति जानती हूं। अगर गांव की सम्मानित जनता ने मुझे पर विश्वास जताया तो इन सारी समस्याओं का निस्तारण अवश्य करूंगी और जितनी भी सरकार की योजनाएं हैं उन योजनाओं का लाभ अपने ग्राम वासियों को दिलाने का प्रयास करूंगी । प्रधान पद प्रत्याशी खुशी दिवाकर ने ग्राम वासियों से अपील की है कि आने वाली 24 जुलाई को अनाज की बालियों के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर मुझे भारी बहुमत से विजय बनाएं। प्रधान प्रत्याशी खुशी दिवाकर ने बताया कि उनकी दादी स्वर्गीय हर प्यारी जी दो बार यहाँ से पूर्व में प्रधान रह चुकी हैं मेरी दादी के कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं,आज उनकी पोती मेँ खुशी दिवाकर अपनी दादी के सपनों को साकार करते हुए गांव का समग्र विकास करने में पूरा योगदान दूंगी और गांव को स्वच्छ सुंदर बना कर आदर्श गांव बनाने का प्रयास अवश्य करूंगी।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button