किरतपुर – भारतीय जनता पार्टी के एक मुस्लिम नेता को गोकशी करने वाले युवक की सिफारिश करना उस समय महंगा पड़ गया जब थाने में बैठे भाजपा नेताओं व एसएचओ ने उसे खरी खोटी सुनाई। विवरण के अनुसार क्षेत्र के 1 ग्राम निवासी एक युवक दोपहर थाने पहुंचा और एसएचओ राजकुमार शर्मा को अपना परिचय देते हुए बताया कि वह दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का मंत्री है।
उसके गांव में गोकशी के नाम पर जिस युवक को पुलिस परेशान कर रही है वह बेकसूर है। नेताजी की यह बात सुनकर एसएचओ ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि गोकशी के मामले में किसी की भी सिफारिश करने मेरे पास मत आ जाना नहीं तो शक के दायरे में आप भी गिरफ्त कर लिए जाओगे।
S.H.O के यह दो टूक चेतावनी सुनकर नेताजी के तेवर ढीले नहीं पढ़े और वह लगातार सिफारिश करते रहे वहां बैठे भारतीय जनता पार्टी व हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं ने भी उसे लगे हाथों ले लिया और कहा कि भविष्य में गले में बीजेपी का पत्ता डालकर मत घूमना और थाने के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर के रोब गालीब मत करना।
और भूल कर भी कभी गोकशी करने वाले की सिफारिश लेकर थाने मत आना उन्होंने ऐसे तथाकथित नेताओं को वार्निंग देते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों का दुरुपयोग ना करें उन्होंने आगे कहा कि ऐसे नेताओं के क्रियाकलापों के कारण पार्टी की छवि खराब हो रही है नेता जी ने अपने पद की पुष्टि कराने के लिए अपने उच्च पदाधिकारियों को फोन मिलाया परंतु किसी ने भी उनका फोन रिसीव नहीं किया इतना सब कुछ होने के बाद नेताजी बड़े बेआबरू होकर थाने से किसके खिसक लिए।
रिपोर्ट मुसेब सिद्दीकी


















