स्योहारा – नूरपुर मार्ग स्थित छोटी नहर के पास उस समय सनसनी मच गई जब लोगो को नहर में युवक-युवती की लाश तैरती दिखी,मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकाल कर पहचान की कोशिश की पर दोनो की शिनाख्त नही हो सकी,अतः पुलिस ने शवों को पीएम को भेजकर जांच शुरू कर दी।
आशंका जताई जा रही है कि दोनों प्रेमी प्रेमिका हैं क्योंकि दोनों के हाथ आपस मे बंधे हैं जिन्होंने साथ मरने की कोशिश के चलते ऐसा किया होगा। लाशें कुछ दिन पुरानी लग रही हैं जो हो सकता है कहीं बाहर से बहकर यहां दिखाई दी हैं।






