वाराणसी/उत्तरप्रदेश

क्रिकेट के मंच पर सभी खेलों के विभूतियों का हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- आरपीएल के आयोजक रोटरी क्लब बनारस द्वारा क्रिकेट के मंच पर विभिन्न खेलों के माध्यम से बनारस का नाम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुँचाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया | मुख्य अतिथि वाराणसी की आरएसओ विमला सिंह,डॉ.कर्मराज सिंह,डॉ.विनीत सिंह,विजय जायसवाल एवं मनीष पाण्डेय ने खिलाड़ियों का सम्मान किया |

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में पद्मश्री मो.शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद, फुटबॉलर मुश्ताक,अंतरराष्ट्रीय शूटर दीपिका पटेल,कराटे के खिलाड़ी अमित उपाध्याय,बैडमिंटन में वाई के जायसवाल शामिल रहे | उन्हें सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र,पुष्पगुच्छ,स्मृति चिन्ह एवं अभिनन्दन पत्र प्रदान किया गया |

कार्यक्रम का संचालन मुकेश पाठक ने किया | इस मौके पर नीरज अग्रवाल, आलोक पारिख,दिनेश गर्ग,राकेश कोचड़, संतोष कश्यप,उमा अजय केजरीवाल, रमेश तिवारी,राघवेंद्र वेतल,सुनील पारिख, शाश्वत श्रीवास्तव आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button