वाराणसी/उत्तरप्रदेश

भाजपा 46वें स्थापना दिवस पर 28,087 बूथों पर आयोजित करेगी विविध कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

छह अप्रैल को ध्वजारोहण,मिष्ठान वितरण और विचार गोष्ठियां,सात से बारह अप्रैल तक ग्राम-बस्ती संपर्क अभियान ||

क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पदाधिकारियों की बैठक में दी कार्यक्रमों की रूपरेखा

वाराणसी :-भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर छह अप्रैल को काशी क्षेत्र के सभी 28,087 बूथों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे | इस संबंध में भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनियां स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में विस्तृत जानकारी दी | उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और इस वर्ष पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है | शीर्ष संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच,छह और सात अप्रैल को सभी मंडल,जिला,क्षेत्र और प्रदेश कार्यालयों को फूलों,लाइटिंग और रंगोली से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा |

स्थापना दिवस पर बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम,कार्यकर्ता घरों पर फहराएंगे ध्वज
क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि छह अप्रैल को सभी पार्टी कार्यालयों पर भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा तथा मिष्ठान वितरण किया जाएगा | छह और सात अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों,सक्रिय सदस्यों और गणमान्य नागरिकों के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे | इस अवसर पर संस्थापक नेताओं डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी की विचारधारा पर चर्चा की जाएगी उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भी पार्टी का ध्वज फहराएंगे और ध्वज के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे |

सात से बारह अप्रैल तक ग्राम-बस्ती संपर्क अभियान,योजनाओं की उपलब्धियां बताएंगे कार्यकर्ता
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सात से बारह अप्रैल तक काशी क्षेत्र में ग्राम एवं बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा | इसके तहत प्रत्येक बड़ी विधानसभा में कम से कम पच्चास बड़े गांव या बस्तियों तथा छोटी विधानसभा में तीस बड़े गांव या बस्तियों का चयन किया जाएगा | इस अभियान में पार्षद से लेकर शीर्ष पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी |

उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वच्छता अभियान,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों से संपर्क तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी | साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क स्थापित किया जाएगा | सभी कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा करने के निर्देश दिए गए हैं |

बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया | बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया,क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,अनिल श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव,सुरेन्द्र पटेल,प्रवीण सिंह गौतम, जे पी दुबे,पीयूष वर्धन सिंह,देवेंद्र मौर्या आदि पदाधिकारी मुख्य रुप से उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button