उत्तराखंड
कोसी नदी क्षेत्र मे उत्पात मचाते लोगो की पुलिस ने लगायी अक्ल ठिकाने, वाहन भी किए सीज़

रामनगर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व पर्यटन स्थलों पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोसी नदी क्षेत्र में बड़ा एक्शन लिया गया है।
चौकी गार्जिया क्षेत्र के झूला पुल, कोसी नदी क्षेत्र मेंचौकी प्रभारी श्री गगनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें सार्वजनिक स्थल पर नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
कार्रवाई का विवरण:
- 10 व्यक्तियों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत उत्पात मचाने के आरोप में कार्रवाई की गई।
- 06 वाहनों को कोसी नदी में उतारने के कारण सीज किया गया।
- 16 चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
- कुल मिलाकर 26 व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।
नैनीताल पुलिस की चेतावनी व अपील:
👉 आम जनता से अपील की गई है कि: - कृपया नदी-नालों में वाहन न उतारें।
- प्राकृतिक स्थलों को नुकसान पहुंचाना, गंदगी फैलाना या किसी भी प्रकार की हुल्लड़बाजी/उत्पात करना क्षम्य नहीं होगा।


















