“केनरा बैंक पर भाकियू का धरना प्रर्दशन”धरने पर बैठे केनरा बैंक के बाहर भाकियू कार्यकर्ता।

“केनरा बैंक पर भाकियू का धरना प्रर्दशन”
धरने पर बैठे केनरा बैंक के बाहर भाकियू कार्यकर्ता।
स्योहारा के केनरा बैंक पर भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन किसान नेता चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में हुआ । उन्होंने बताया बैंक के कर्मचारियों और अमीन के द्वारा किसान जसवंत सिंह S/O ध्यान सिंह का क्रेडिट कार्ड समझौते के तहत एक वर्ष पहले बैंक का पैसा जमा करा कर no dues दिया गया । 6 महीने के बाद किसान बैंक आया तो बैंक मैनेजर ने बताया कि आपका लोन बकाया चल रहा है पहले उसे जमा कराओ। ये बात सुनकर किसान मानसिक रूप से परेशान हुआ और उसने कहा कि मेरा पूरा पैसा जमा है और मेरे पास no dues है। बैंक के कई चक्कर काटने के बाद समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन बैंक के बाहर हुआ जिसमे बैंक मैनेजर और second इंचार्ज मैनेजर तथा पुलिस प्रशासन की ओर से थाना अध्यक्ष राजीव चौधरी किसानों के बीच पहुंचे। उनके सामने बैंक मैनेजर ने एक हफ्ते का समय मांगा और आश्वाशन की किसान का समस्या का जल्द ही निवारण किया जाएगा।
भाकियू ने चेतावनी दी, अगर किसान की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अगला अंदोलन बैंक में ताला जड़कर किया जाएगा। जबतक इस समस्या का समाधान नहीं होगा तबतक बैंक में कर्मचारियों को बैठने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर गजराम सिंह, सफीक अहमद, सत्यवीर सिंह, आलोक सिंह, कुशल कुमार सैनी, महेश यादव, अमित चौधरी, सोनू कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि ।


















