कालू सय्यद बाबा के उर्स के दौरान गिरा विशाल पेड़, एक की मौत नौ घायल

जसपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,कालू सैयद बाबा के उर्स समारोह में लगे मेले में बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से एक फड़ व्यवसायी की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए जिनमें दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों का इलाज स्व गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में चल रहा है। मेले का आज अंतिम दिन था हादसे के बाद मेला बंद कर दिया गया है।
शनिवार दोपहर आई आंधी में कालू सैयद उर्स समारोह के मेले में पेड़ गिरने से एक फड़ व्यवसायी की मौत हो गई। मृतक फड़ व्यवसायी संजू देवल रामपुर उप्र का रहने वाला था। इसके अलावा अन्य नौ लोग भी पेड़ की चपेट में आने से घायल हो गए जिनमें आस पास के गांवों से आए मेलार्थी और खरीददार भी शामिल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से जीएसएम राजकीय चिकित्सालय रानीखेत पहुंचाया जहां से गंभीर रुप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पेड़ गिरने से बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हुए है। जिससे नगर में विद्युत आपूर्ति भी भंग है।


















