उत्तरप्रदेशकन्नौज-उत्तरप्रदेशखबरों की खबर

कानून व्यवस्था को किसी भी दशा में प्रभावित न करें- जिलाधिकारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अवनीश चंद्र तिवारी-कन्नौज

कन्नौज
कानून व्यवस्था को किसी भी दशा में प्रभावित न करें- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा शांति समिति की बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों को दिशा निर्देश दिये उन्होंने कहा कि आप सभी अपने सामाजिक रिश्तों को महत्व दें एवं सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से बचें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज तक अपने जनपद में किसी भी प्रकार का विकाद नहीं हुआ है उसी प्रकार आगे भी अपना आपसी सौहार्द बनाये रखें एवं अन्य जनपदों के मध्य एक मिसाल के रूप में उभर कर एक सकारात्मक संदेश देने का कार्य करें। उन्होनें अराजकतत्वों हेतु स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था को खराब करने की सोच भी अपने विचारों में न लाएं अन्यथा की दशा में उसके परिणाम भी भुगतने के लिए तैयार रहें।
वही पुलिस अधीक्षक ने शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर खबरों को देख अपनी सोच न बदलें एवं पूर्वाग्रह मैं निर्णय न लें। उन्होनें कहा कि आप सभी इसी समाज का हिस्सा हैं एवं इस समाज को प्रेम भावना से सुसज्जित करना आप सभी का ही कर्तव्य है। उन्होंने संदेशनुमा उदाहरण देते हुए कहा कि सूखी हुई लकड़ी में ही आग लगती है, यदि आप सभी ने आपके मन के भाईचारे को प्रेम भावना से सींचा है तो कोई भी आपको उकसा कर आपकी मानसिकता को प्रभावित नहीं कर सकता एवं आग नहीं लगेगी ।
बैठक के दौरान संबंधित उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित थाना प्रभारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button