न्यूज़

कानपुर में गंगा स्नान के दौरान गहराई में जाने से दो युवक डूबे, परिवार में मचा कोहराम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कानपुर(हिमांशु गुप्ता):- शिवराजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पांडेय निवादा गांव निवासी भरत शुक्ला का 21 वर्षीय पुत्र गोविंद उर्फ तनु अपने पड़ोसी 20 वर्षीय मयंक उर्फ निहाल पुत्र सतीश शुक्ला के साथ गंगा स्नान करने गया था। राढा गांव के गंगेश्वर आश्रम के पास गंगा स्नान करते समय गहराई में जाने से दोनों युवक डूबने लगे।इस बीच पास में स्नान कर रहे गांव निवासी निकुंज ने युवकों को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। निकुंज ने बाहर निकलकर शोर मचाया इस बीच किनारे खड़े लोगों ने युवकों को ढूंढने का प्रयास शुरू किया।

युवकों की मौत से स्वजन बेहाल हो गए। स्वजन ने पुलिस से युवकों का पोस्टमार्टम न कराने और सब घर ले जाने की बात कही।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button