कन्नौज-उत्तरप्रदेश

बाढ़ प्रभावित परिवार की हर मदद होगी-मंत्री रजनी तिवारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बाढ़ प्रभावित परिवार की हर मदद होगी-मंत्री रजनी तिवारी

कन्नौज-
अवनीश चंद्र तिवारी-ब्यूरो

पूर्व माध्यमिक विद्यालय चैराचांदपुर में बाढ़ पीढ़ितों की राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग उoप्रo श्रीमती रजनी तिवारी ने समस्या सुनी। इस दौरान उन्होनें कहा कि सरकार द्वारा आपकी समस्या सुनने के लिये हमे भेजा गया है, सरकार की मंशा है कि किसी को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये। सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ आप सभी लोगों को मिले। कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद कर रही है। उन्होनें वहाॅ पर उपस्थित नागरिकों से वार्ता करते हुये जानकारी की कि पशु चिकित्सक डाक्टर व लेखपाल व डाक्टरों की टीम आयी है अथवा नही ? जिस पर नागरिकों द्वारा जबाव में बताया गया कि डाक्टर, व पशु चिकित्सक, लेखपाल आदि सभी लोगों द्वारा भ्रमण किया गया। नागरिको द्वारा बाढ़ के कारण क्षत्रिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर मंत्री जी ने निर्देश दिया कि बाढ़ से क्षत्रिग्रस्त सड़को व पुलिया का सर्वे कर मरम्मत का कार्य करवाया जाये। उन्होनें बाढ़ से डूबी हुई फसलों की सर्वे कराने की भी बात कही है। समूह की महिलाओं से वार्ता की।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button