न्यूज़

कानपुर के थाना कल्याणपुर : क्या कमिश्नर से भी बड़े हो गए हैं थानेदार साहब!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आम जन की समस्या सुनने के लिए दिए गए सीयूजी नंबर पर कभी कॉल अटेंड नहीं करते थानाध्यक्ष, पनकी रोड चौकी इंचार्ज सहित कल्याणपुर के कई चौकी इंचार्ज का यही हाल, आईजीआरएस शिकायतें लंबे अरसे तक पेंडिंग

कानपुर:- सीयूजी नंबर पर आमजन की कोई भी कॉल नहीं उठाना कल्याणपुर थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडे का शगल हो गया है। पिछले कई हफ्तों से आम जनता लगातार शिकायत कर रही है कि कल्याणपुर थानेंका सीयूजी नंबर कभी भी नहीं उठाया जाता है। शिकायताओंके बाद कई रिपोर्टरों ने थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर पिछले 15 दिनों में कई बार कॉल किया, लेकिन एक बार भी फोन नहीं उठाया गया। लगता है थानेदार साहब खुद को पुलिस कमिश्नर से भी ऊपर समझने लगे हैं, क्योंकि कमिश्नर के सीयूजी नंबर पर कॉल करने पर वो खुद फोन अटेंड करते हैं। थानेदार पर ब्यूरोक्रेट की तरह व्यवहार करने की भी शिकायतें हैं। तभी तो आम जनता के टैक्स के पैसों से वेतन पाने के बावजूद, आम जनता की समस्या सुनने के लिए दिए गए सीयूजी नंबर तक पर कॉल रिसीव नहीं करते। वहीं पब्लिक और फरियादियों को उनसे मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं, आरोप है कि थानेदार साहब की ऐसी ढिलाई देख खुद मातहत भी ढीले रहते हैं। आईजीआरएस की कई शिकायतें 10 से 15 दिनों तक लंबित और अनिस्तारित पड़ी रहती हैं। शिकायतियों के अनुसार पनकी रोड चौकी इंचार्ज का भी हाल ऐसा ही है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button