मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

काउंसलिंग करा कर लौट रही युवती हुई जहर खुरानी का शिकार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काउंसलिंग करा कर लौट रही युवती हुई जहर खुरानी का शिकार

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

बेवर/ मैनपुरी– उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर नोएडा से बीएड की काउंसलिंग करा कर लौट रही युवती जहर खुरानी का शिकार बन गई। जहर खुरानो ने कुबेरपुर से मैनपुरी के बीच में उसको अपना शिकार बना लिया। अचेतावस्था में युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद होश आने पर परिजनों को सूचना दी गई। देर रात पहुंचे परिजन युवती को अपने साथ घर ले गए। मामले के अनुसार ललिता पुत्री शिव विलास पाल निवासी नगला बांक चौकी कीरतपुर रविवार को काउंसलिंग करा कर नोएडा से अपने गांव वापस लौट रही थी। नोएडा से कुबेरपुर तक का सफर करने के बाद कुबेरपुर से बेवर डिपो की बस से मैनपुरी के लिए सवार हुई। रास्ते में किसी जहर खुरानो ने उसे अपना शिकार बना लिया।
जब बस बेवर स्टैंड पहुंची तो अचेतावस्था में उसमें एक युवती को देख चालक परिचालक ने पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर भर्ती कराया जहां इलाज के बाद होश में आने पर परिजनों को सूचना दी गई जो युवती को देर रात अपने साथ ले गए। घटना में युवती की चार हजार की नकदी गायब हो गई है। वहीं मोबाइल व कागजों की मदद से युवती की पहचान हुई।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button