बिजनौर-उत्तरप्रदेश

आगामी स्वत्रंता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं आकर्षक तरीके से मनाया जाएगा-अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


बिजनोर– स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के लिये बहुत महत्वपूर्ण है, स्वतंत्रता दिवस को हम जश्न के रूप में मनाते हुए हर घर में फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज, हमारे देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाले आगामी स्वत्रंता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं आकर्षक तरीके से मनाया जाएगा-अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह


बिजनौर-07 अगस्त,2023ः- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज दोपहर 12ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह को परंपरागत, हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाये जाने के लिए सभी व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के लिये बहुत महत्वपूर्ण है, स्वतंत्रता दिवस को हम जश्न के रूप में मनाते हुए विगत वर्ष की भांति हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेगें। उन्होंने कहा कि हमारे देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाले आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास एवं आर्कषक तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘की अवधारणा देश की स्वतंत्रता और प्रगति यात्रा की याद दिलाते हुए भारत की मिट्टी के लिए जन-जन के ह्दय में चिरन्तन रूप से स्थित प्रेम को और भी सुपुष्पित कराने और हमारी माटी में बसे वीरता के स्थायी भाव का उद्दीपन कराने की भावभूमि के समवेत विरचन की एकीकृत परिकल्पना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को पूर्ण संकल्प सहभागिता और उत्सवधर्मिता के साथ मनाएं तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्मारक पट्टिका शिलाफलकम् का निर्माण कराया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने विस्तृत जानकारी बताया कि 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव योजना के समापन समारोह के अन्तर्गत पूरे देश में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ 9 अगस्त को होगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की भॉति इस वर्ष मातृभूमि को नमन करते हुए देश की माटी पर ध्यान केन्द्रित किया गया है, जिसके क्रम में आगामी 09 अगस्त से 25 अगस्त, 2023 तक ग्राम पंचायतों/स्थानीय निकायों, छोटे शहरों आदि में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसी प्रकार 15 से 20 अगस्त, 2023 तक ब्लाकों, नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम ग्रामीण व शहरी स्तर पर मनाया जाना प्रस्तावित हुआ है। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कर्तव्य पथ नई दिल्ली सीजी सिटी लखनऊ में आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने निर्देश दिए स्वतंत्रता दिवस समारोह-2023 के अवसर पर 15 अगस्त,23 को शासन द्वारा प्राप्त होने वाली गाइडलाइन के अनुसार ही सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वजा रोहण का कार्यक्रम प्रातः 08ः00 बजे आयोजित होगा तथा झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। राष्ट्रीय ध्वज में पुष्पों की पंखुडियां बांधकर उसे फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथ निरेपेक्षिता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को शक्तिशाली बनाने पर जोर दिया जाएगा तथा लोगों को परम्परागत एकता प्रर्दर्शित करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों/प्राचार्याें को निर्देश दिए कि संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूर्ण हर्षाेंल्लास और परम्परागत रूप से मानाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 13,14 व 15 अगस्त को आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि झंडा संहिता का पालन सुनिश्चित करें, प्लास्टिक के झंडे का प्रयोग न हो।
उन्होंने निर्देश दिए कि 15 अगस्त को हर कॉलेज व स्कूलों मे विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जाए और रंगोली, पेन्टिग, स्लोगन, निबंध आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में स्वतंत्रता सेनानियों से जुडे सभी स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें साथ ही उन स्थलो का सौर्दयकरण कर वहां प्रकाश की व्यवस्था करें। 14 अगस्त को पर्यावरण जागरूकता रैली आयोजित करायी जाये तथा शाम से ही प्रकाश की उचित व्यवस्था और साफ सफाई की व्यवस्था संबंधित अधिकारी करना सुनिश्चिित करें और दिनांक 16 अगस्त को अमर शहीदों को श्रद्धांजलि के कार्यक्रम आदि आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मान, वृक्षारोपण कार्यक्रम जिले के समस्त कार्यालयों में व चयनित अन्य स्थान पर वृक्षारोपण, मिष्ठान एवं फल वितरण जिला कारागार एवं कुष्ठ आश्रम, सीएचसी व पीएचसी सहित सरकारी चिकित्सालयों में उपरोक्त समस्त कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार गोयल, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button