काशीपुर-उत्तराखण्ड़

कांग्रेस प्रत्याशी के युद्ध स्तर पर चल रहे प्रचार से विरोधी खेमे में बौखलाहट

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड ,,,महानगर कांग्रेस, महानगर महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के अन्य संगठनों द्वारा कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट का चुनाव प्रचार युद्ध स्तर पर करते हुए उनकी चुनावी पोजीशन को लगातार मजबूत बनाया जा रहा है। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जसपुर खुर्द व शंकरपुरी क्षेत्र में आज सुबह डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने का आग्रह करते हुए आगामी 23 जनवरी को हाथ के पंजे पर मोहर लगाने की अपील की गई। यहां से कांग्रेस का काफिला खड़कपुर देवीपुरा की ओर रवाना हुआ।

खड़कपुर देवीपुरा क्षेत्र में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट को भारी समर्थन देते हुए मतदाताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट ने मतदाताओं को कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों से अवगत कराते हुए बताया कि काशीपुर में कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों को किस तरह अवरुद्ध कर दिया गया। इस दौरान………आदि उपस्थित रहे। उधर महानगर महिला कांग्रेस के बैनर तले क्षेत्रभर में घर-घर जाकर काशीपुर के अभूतपूर्व विकास के लिए आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने का अनुरोध किया गया। मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने का भरोसा दिलाया।‌ जनसंपर्क के दौरान महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह, मीनू सहगल, अलका पाल, मुक्ता सिंह, इंदु मान, अजीता शर्मा, शमा कुरैशी, वंदना, आशा श्रीवास्तव, शिल्पी अग्रवाल, सोनिया कपूर, गीता टंडन, दिव्या मेहरोत्रा अनमोल, संगीता गुप्ता, रीना अग्रवाल, शालिनी व रेनू अग्रवाल तमाम कांग्रेसी महिलाएं उपस्थित रहीं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button