वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कफ सिरप मामले में 25 हजार का इनामी महेश सिंह ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में किया सरेंडर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

वाराणसी कफ सिरप प्रकरण से जुड़े मामले में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी आरोपी महेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देते हुए सीधे अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह स्वयं अदालत पहुंच गया और पुलिस देखती रह गई।

रोहनिया थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में अपर जिला जज/दूरगामी (चौदहवाँ) वित्त आयोग मनोज कुमार की अदालत में आरोपी महेश कुमार सिंह ने अपने अधिवक्ता शशिकांत राय उर्फ चुन्ना राय एवं विपिन शर्मा के माध्यम से सरेंडर किया। अदालत ने सरेंडर स्वीकार करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button