कपसेठी पुलिस ने चौबीस घंटे में अपहृता नाबालिग लड़की को सकुशल किया बरामद,अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार

वाराणसी :- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के द्वारा जुर्म एवं जरायम के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में रोकथाम जुर्म जरायम व विभिन्न मुकदमों में वांछित,अपहृत बालिका की बरामदगी व अपहरणकर्ता के तलाश पतारसी सुरागरसी व गिरफ्तारी के क्रम में उ0नि0 अभिषेक कुमार तिवारी मय हमराही अधिकारी/कर्मचारीगण के क्षेत्र मे मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास की सूचना पर परमहंस आश्रम भीषमपुर के सामने सड़क से थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 34/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित एक नफर वांछित अभियुक्त मजनू उर्फ रितेश पुत्र राकेश निवासी ग्राम शंहशाहपुर थाना राजातालाब जनपद वाराणसी उम्र 19 वर्ष को पुलिस हिरासत में लेते हुये अभियुक्त के कब्जे से अपहृता/पीड़िता गुड़िया (काल्पनिक नाम) उम्र करीब 15 वर्ष निवासिनी कपसेठी वाराणसी को सकुशल बरामद किया गया |
गिरफ्तारी सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया | गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के पिता राकेश को जरिये दूरभाष दिया गया | अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय उपरोक्त के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया तथा अपहृता/पीडिता गुड़िया को महिला हेल्पडेस्क पर महिला आरक्षी अंजू प्रथम की निगरानी में बैठाकर उसके परिजनों को सूचित करते हुये अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी |
पुलिस के द्वारा बताया गया की अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो मजनू उर्फ रितेश पुत्र राकेश निवासी ग्राम शंहशाहपुर थाना राजातालाब जनपद वाराणसी ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुये अपनी शेष सफाई जरिये अधिवक्ता न्यायालय देना बताया है |
गिरफ्तार करने वाली टीम मे सधुवन राम गौतम प्रभारी निरीक्षक कपसेठी,उ0नि0 अभिषेक कुमार तिवारी,उ0नि0 करुणा सागर तिवारी थाना कपसेठी,म0का0 अंजू प्रथम मिशन शक्ति हेल्पडेस्क थाना कपसेठी कमि० वाराणसी की पुलिस टीम शामिल रहीं ||


















