वाराणसी/उत्तरप्रदेश

एस०एम०एस० वाराणसी के चार दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट का हुआ भव्य समापन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


० छात्रों के साथ बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी की भागीदारी

० खेलों से होता है सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास-प्रो. पीएन झा

वाराणसी, 26 फरवरीः स्कूल ऑफ मैनेजमेंट सांइसेज, वाराणसी में चार दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट का समापन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड के साथ हुआ। एसएमएस के लगभग 500 से अधिक विद्यार्थियों ने इस चार दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चार दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट के अंतिम दिन प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. पी.एन झा ने कहा कि खेल में किसी की हार जीत नहीं होती बल्कि खेलों से सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है। आज के प्रतिस्पर्धी युग में खेल भावना का प्रयोग जीवन के हर क्षेत्र में होना चाहिए । विजेताओं को शुभकामना देते हुए प्रो. झा ने कहा कि ऐसी स्पर्धाओं में प्रतिभाग करना ही सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होनें विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए सप्ताह में कम से कम दो दिन खेल व योग के लिए अवश्य निकालें ।

चार दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट में क्रिकेट, वालीबॉल, टेबिल-टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, टग ऑफ वार, सौ मीटर रेस स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इस फेस्ट में संस्थान के अलग-अलग पाठयक्रमों में से लगभग पांच सौ से अधिक प्रतिस्पर्धियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। विभिन्न खेलों के फाइनल राउंड के अंतर्गत में क्रिकेट (पुरूष वर्ग) में एम.बी.ए की टीम विजयी हुयी और रनर अप बीबीए रहा। वहीं दूसरी ओर क्रिकेट (महिला वर्ग) में बी.बी.ए की टीम विजयी रही। वॉलीबॉल (पुरूष वर्ग) खेल में बी. कॉम की टीम विजयी रही, रनर अप एम. बी. ए. की टीम रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (क्रिकेट) बी.बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के प्रिंस बने। शुभांग प्लेयर ऑफ द मैच घोषित हुये। वॉलीबॉल (महिला वर्ग) खेल में बी.बी.ए. की टीम विजयी रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (वाॅलीवाल) अखिलेश कुमार, बी.कॉम. ऑनर्स बने।

रस्साकशी प्रतियोगिता (पुरूष-वर्ग) में बी.सी.ए. व बी.काम ऑनर्स क्रमशः विजेता व रनर-अप रहीं। रस्साकशी महिला वर्ग में बी.काॅम. व बी.सी.ए. की टीम विजेता व रनर अप रहीं। एकल स्पधाओं में सौ मीटर रेस (पुरूष वर्ग) में बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के रोशन कुमार ने बाजी मारी। सौ मीटर रेस (महिला वर्ग) में बी काम आनर्स की भावना यादव विजयी रहीं। बैडमिंटन (पुरूष वर्ग) में बी.बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के शशांक सिंह ने बाजी मारी। वहीं दूसरी ओर (महिला वर्ग) में बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर की अर्पिता सिंह विजेता रहीं। टेबिल-टेनिस (पुरूष वर्ग) में एम.बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के सुर्यांश सिंह विजेता बने। टेबिल-टेनिस (महिला वर्ग) में बीए आनर्स मास कम्यूनिकेशन की निहारिका देव विजयी रहीं। कैरम (पुरूष वर्ग) में बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के तुषार जायसवाल व कैरम (महिला वर्ग) में प्रियांशी पटेल (बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर) विजयी रहे। शतरंज (पुरूष वर्ग) में प्रथमान यादव (बीसीए षष्ठम सेमेस्टर) व शतरंज (महिला वर्ग) में स्वाती कुमारी (बीबीए द्वितीय सेमेस्टर) विजेता बने।

स्पोर्ट्स फेस्ट के समापन सत्र का संचालन प्रोफेसर डॉ. पल्लवी पाठक ने किया। इस दौरान एस०एम०एस० वाराणसी के अधिशासी सचिव डॉ. एम.पी.सिंह, निदेशक प्रो. पी. एन. झा, कुलसचिव श्री संजय गुप्ता, स्पोर्ट्स फेस्ट के संयोजक श्री सुनित मिश्रा, श्री अतिश खडसे, श्री रोहित मेहता, डॉ सोफिया खान सहित संस्थान के समस्त अध्यापकगण और कर्मचारी मौजूद रहे।

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button