उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

एसपी ने फ्लैग मार्च कर दिया संदेश सौहार्द से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Nurpur-Vikaas Singh

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

एसपी ने फ्लैग मार्च कर दिया संदेश कि सौहार्द से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

नूरपुर।मोहम्मद साहब पर टिप्पणी को लेकर दूसरे देशों में ही नहीं भारत के विभिन्न राज्यों में विभिन्न मुस्लिम संगठन के लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हें। कुछ राज्यों में हिंसा भी हो रही है। इसी के मद्देनजर नूरपुर पुलिस ने एहतियातन शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च किया। एसपी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व पदाधिकारियों के साथ मार्च कर स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी हाल में सौहार्द से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नगर व आसपास क्षेत्र में आपसी सौहार्द कायम रहे। शरारती तत्व के लोग समय-समय पर अपना स्वार्थ साधने के लिए उपद्रव की साजिश करते रहते हैं। ऐसी हर साजिश को पुलिस ने अमन पसंदों के सहयोग से नाकाम किया है। शरारती तत्व के लोगों की पहचान कर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।नगर नूरपुर के लोग अमन पसंद हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर है। मार्च थाना मैदान से निकलकर बुद्धबाजार,शिव मंदिर चोक समेत अन्य इलाकों से गुजरें। इस मौके परएसपी देहात रामअर्ज सिंह, सीओ सुनीता दहिया, नगर थानाध्यक्ष धीरज सिंह, समेत अन्य पदाधिकारी मोजूद रहे।
रिपोटर विकास सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button