बिजनौर-उत्तरप्रदेश

सेवानिवृत्त होने पर होमगार्ड को दी भावभीनी विदाई।

नूरपूर-विकास सिंह

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

सेवानिवृत्त होने पर होमगार्ड को दी भावभीनी विदाई।

नूरपुर।शनिवार को थाना नूरपुर तैनात चार होमगार्ड के सेवानिवृत्त होने पर थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों ने चारो होमगार्डो को भावभीनी विदाई दी। थाना प्रभारी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।ओर उन्हे अच्छे कार्य के लिए सराहना की।शनिवार को थाना नूरपुर मे तैनात चार होमगार्ड के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे रामदास पुत्र हरवंश सिंह निवासी धोलागढ,हरि सिंह पुत्र दाताराम सिंह निवासी मंढोरा, मुन्ना सिंह पुत्र बुध सिंह निवासी गोपालपुर,त्रिमल सिंह पुत्र,कलवा सिंह निवासी ढेला अहीर, को भव्हीन विदाई दी गई जिन्होने थाना नूरपुर मे लंबे समय तक पुलिसकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया।थाने मे आयोजित विदाई समारोह मे थाना प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी ने चारो होमगार्ड को शॉल ओढ़ाकर व उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान थाना प्रभारी धीरज सिंह ने उनके कार्यों की सराहना की। इसके बाद समस्त स्टॉफ उनका तालियों व सैल्यूट कर नम आंखों से सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी।इस दौरान होमगार्ड ने कहा कि वह थाना नूरपुर के समस्त स्टॉफ के आभारी रहेंगे और थाना पुलिस को जब भी उनकी जरूरत होगी, वह उनके लिए मौजूद रहेंगे।
रिपोर्टर विकास सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button