
स्लग,होमगार्ड्स ने दिया ईमानदारी का सबूत, लौटाया पर्स
*रिपोर्टर- अमीन अहमद
एंकर- बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र अंतर्गत होमगार्ड के जवानों ने रुपयों व आवश्यक कागजात से भरा पर्स उसके मालिक को लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया। पर्स में साढ़े पांच हज़र रुपए सहित अन्य कागजात थे। पर्स वापस मिलने पर पर्स मालिक ने होमगार्ड जवानों को धन्यवाद दिया।
वी/ओ-जानकारी के अनुसार जनपद के हल्दौर थानांतर्गत ग्राम इनामपुरा निवासी अंजुम किसी कार्य से हल्दौर गई थी। वापस लौटते समय रेलवे फाटक पर उसका पर्स गिर गया। पर्स में ₹5500 तथा आवश्यक कागजात थे। युवती को पर्स गिरने का पता नहीं चला और वह गांव की ओर चली गई।
उस समय फाटक पर तैनात होमगार्ड भूपेंद्र सिंह तथा भूरे सिंह ने पर्स को देखा तथा उसकी जांच की। पूछताछ करने पर उन्हें फाटक के नजदीक बैठे एक मोची ने बताया कि उक्त पर्स बुर्का पहने एक युवती का है जो आगे की ओर गई है।
इस पर होमगार्ड भूरे सिंह व भूपेंद्र सिंह ने युवती को तलाश की और उसे तस्दीक कराकर पर्स सौंप दिया। अंजुम ने होमगार्ड को उनकी ईमानदारी के लिए धन्यवाद दिया। उनके इस कार्य की सभी लोग भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।


















