प्रयागराज-उत्तरप्रदेश

एयरपोर्ट रोड पर स्टंटबाजी महंगी पड़ी: रील बनाने वाले 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

प्रयागराज ।मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण” के अन्तर्गत थाना एयरपोर्ट पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाई उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरुप “मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण” के क्रम में श्रीमान पुलिस आयुक्त व श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नगर जोन के थाना एयरपोर्ट की महिला बीट अधिकारियों/एण्टी रोमियों टीम/महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल द्वारा थाना एयरपोर्ट अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर चारपहिया वाहनों को तेज गति से चलाते हुए अवैध तरीके से स्टंट करने वाले 02 अभियुक्तों 1.नदीम अहमद पुत्र नईम अहमद निवासी कसेन्धा थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी, 2. गुलाम अहमद पुत्र नसीम अहमद निवासी कसेन्धा थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को आज दिनांक 21.03.2026 को ऐरावत चौराहे से एयरपोर्ट रोड के पास थाना क्षेत्र एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस की कार्यवाही की गई। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.नदीम अहमद पुत्र नईम अहमद निवासी कसेन्धा थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी, उम्र 22 वर्ष।
2.गुलाम अहमद पुत्र नसीम अहमद निवासी कसेन्धा थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी, उम्र 20 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 हिमांशु धीमान, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
  2. उ0नि0 अरिहन्त जैन, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button