एमपीएल 2024 – सीजन 11का सफल आयोजन संपन्न

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड
रांची : एमपीएल – माहेश्वरी प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन 4 से 7 जनवरी 2024 को विकास विद्यालय ग्राउंड में 4 संपन्न हुआ। इसमें रांची के अलावा झारखंड के अन्य जिलों से भी खिलाड़ी भाग लिया। पिछले 11 सालों से प्रतिवर्ष इसका आयोजन किया जा रहा है। युवा की खेल प्रतिभा को उजागर करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कुल 8 टीम जिनमें 104 खिलाड़ी थे ने कुल 19 मैच खेले।
फाइनल मुकाबला मारू स्टनर बनाम गुमला स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया, जिसमें गुमला स्ट्राइकर्स ने चैंपियनशिप जीती।
विशेष अतिथि के रूप में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री एवं उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा उपस्थित थे। वही पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू ने भी अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। माहेश्वरी सभा रांची के अध्यक्ष किशन साबू ने भी अपना आशीर्वाद दिया।
आवश्यकता : झारखंड राज्य के सभी जिला, ब्लॉक / पंचायत से संवाददाता, ब्यूरो चीफ एवं विज्ञापनदाता आमंत्रित : 9334310002


















