उत्तराखंड
उत्तराखंड बोर्ड,,प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से प्रारंभ

रामनगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गया है। परिषद 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराएगा।
फरवरी के अंतिम सप्ताह से बोर्ड की लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। शैक्षिक सत्र को नियमित करने के लिए इस साल उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में कराने की तैयारी है। इसे देखते हुए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद भी बोर्ड परीक्षाएं जल्दी कराने की तैयारी में जुट गया है।


















