ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़।

रिपोटर विकास सिंह
ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़।
रौनक से गुलजार हुए बाजार
नूरपुर। ईद-उल-फितर का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ईद से दो दिन पहले नगर के विभिन्न बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग खासतौर पर मिठाइयों, सेवइयों, कपड़ों और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी में व्यस्त नजर आए।बाजारों में रेशमी कपड़े, पारंपरिक परिधान, जूतियां, इत्र, चूड़ियां और सजावटी सामानों की दुकानों पर खासी चहल-पहल रही। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार बिक्री में तेजी आई है, और लोग बड़े उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं।ईद की तैयारियों में सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों और युवाओं में देखा गया। परिवार संग आए बच्चे नए कपड़े और खिलौने खरीदने में बेहद खुश नजर आए। वहीं, महिलाएं घर की सजावट और पारंपरिक पकवानों की तैयारियों के लिए मसाले, मेवे और अन्य खाद्य सामग्रियों की खरीदारी में जुटी रहीं।बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बाजारों में जाम से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि लोग आसानी से खरीदारी कर सकें।
दुकानदारों का कहना है कि ईद से पहले की यह रौनक बाजारों के लिए संजीवनी साबित होती है। इस बार ग्राहकों की अच्छी संख्या से व्यापारियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।


















