काशीपुर-उत्तराखण्ड़

आवास विकास में जुए का भांडा फोड़,पांच जुआरी गिरफ्तार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,किराये के मकान में चल रहे जुऐ के अड्डे का भंडाफोड़ करती पुलिस ने जुआ खेलते पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ खेलने के उपकरण, ताश के पत्ते, कॉइन, हिसाब-किताब की डायरी व 43,270 रुपये बरामद किये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद स्तर पर अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वृहस्पतिवार रात आवास विकास क्षेत्र में प्रताप पार्क के सामने दीपक कुमार के तीन मंजिले मकान के एक बन्द कमरे में जुआ खेलते पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्तियों ने पुलिस को बताया कि नितिन कुमार द्वारा उक्त मकान को दीपक नाम के व्यक्ति से 10 हजार रूपये प्रतिमाह किराये पर लेकर जुआ घर के रूप में प्रयोग में लाया जा रहा है और काफी समय से वह उक्त किराये के मकान में जुआ खेल रहे हैं। नितिन कुमार द्वारा जुआ खेलने के लिए कॉइन उपलब्ध करायी जाती हैं और 200 रूपये प्रति कॉइन के हिसाब से कॉइन खरीद कर जुआ खेला जाता है। जिसका पेमेंट कैश या ऑनलाईन दोनों माध्यम से किया जाता है। प्रतिदिन का हिसाब-किताब एक कापी में रखा जाता है। अभियुक्तों से गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 3/4/13 जुआ अधिनियम बनाम नितिन कुमार आदि पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार ***अभियुक्त
राकेश पुत्र रामगोपाल निवासी जसपुरखुर्द काशीपुर, राजेश कुमार पुत्र डालचन्द्र निवासी सुभाषनगर काशीपुर,
अमरीक सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी मिस्सरवाला कुण्डा काशीपुर, शोभित अग्रवाल पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी स्टेडियम काशीपुर, नितिन कुमार पुत्र जे के शर्मा निवासी आवास विकास काशीपुर‌ बताये गये हैं।
वहीं, जुए के फड़ से 43270 रुपये नकद,
ताश की दो गड्डियां,
जुआ खेलने में प्रयुक्त 100 कॉइन
तथा जुए के हिसाब की एक कापी बरामद हुई है।
पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक सिंह, कोतवाली प्रभारी अमर चन्द्र शर्मा
एसएसआई अनिल जोशी, एसआई सुनील सुतेड़ी, चन्दन सिंह,
मनोज धौनी, कंचन पडलिया, गणेश पाण्डे, देवेन्द्र सामन्त, हेड कांस्टेबल पीयूष भट्,ट
हेड कांस्टेबल महेश पंत, कांस्टेबल मुकेश कुमार, प्रवीण गोस्वामी,
मनोहर लाल, गौरव सनवाल, गजेन्द्र गिरी
महिला कांस्टेबल प्रियंका कांबोज शामिल थे

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button